12.8 C
New York
Monday, March 23, 2026

चलती बस में आग लगने से करीब 15 लोगों की मौत, 25 झुलसे


जैसलमेर। राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर (Jaisalmer) में सवारियों (Passengers) से भरी बस (Bus) में भीषण आग (Massive Fire) लग गई है। हादसे के दौरान बस में 57 लोग सवार थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है, जबकि 25 यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ये निजी बस मंगलवार को जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, जिस दौरान अचानक बस में आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles