11 C
New York
Monday, March 23, 2026

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश और घना कोहरा


नई दिल्ली. दो और पश्चिमी विक्षोभों (Western disturbances) के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम (Northwest) में मौसम (weather) फिर बिगड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों हल्की बारिश (Light rain) के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली और कोहरा छाया रहा। हालांकि, तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। इन इलाकों में मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा तो कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के सरसावा, आगरा और हिंडन वायुसेना अड्डों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई। मैदानी राज्यों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 

हिमाचल में चोटियों पर हिमपात पंजाब व हरियाणा में गलन बढ़ी
हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू, लाहौल, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मणिकर्ण के तोष में सब्जी लेकर जा रही जीप बर्फ पर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के बावजूद शीतलहर के चलते ठंड बनी हुई है। सोमवार को हरियाणा में सबसे ठंडा सिरसा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खुले इलाकों और खेतों में काम करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles