27.4 C
New York
Friday, September 18, 2026

सीमा पर पाक आतंकवादियों की फजीहत, सुरक्षा बलों ने की कामयाब कार्रवाई


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया. इस दौरान हुई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है. घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए.

सेना ने रविवार को बताया कि उसने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘घुसपैठ की कोशिश के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली एक खास खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उरी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया.’

सेना ने बताया कि सैनिकों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी. सेना ने कहा, ‘घेराबंदी को फिर से व्यवस्थित किया गया और आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया. मौके से एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्धक सामग्री बरामद की गई है.’ आखिरी रिपोर्ट मिलने तक यह अभियान जारी था.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles