23.5 C
New York
Friday, September 18, 2026

रेलवे रोड जैन मंदिर में मंत्री असीम अरुण का भव्य अभिनंदन, समाज के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।

आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज जी के मंच पर मंगल आगमन के समय वातावरण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। इसके बाद आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सन्मार्ग और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी द्वारा मंत्री श्री असीम अरुण जी को पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। जैन समाज ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना भी की।

मंत्री श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किया तथा सम्मान के लिए जैन समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और जैन समाज की अहिंसा, करुणा, त्याग तथा उच्च नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवनशैली की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जैन समाज समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आया है। उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली को प्रेरणादायक बताते हुए जनहितैषी प्रयासों एवं कल्याणकारी कार्यों में सदैव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, श्री सुरेंद्र जैन, श्री योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर श्री नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles